उत्तराखंड: लॉकडाउन के बीच 20 पुलिस अफसरों को मिला प्रमोशन का तोहफा

लॉकडाउन ड्यूटी के दौरान सोमवार को प्रांतीय पुलिस सेवा (Uttarakhand police) के 20 अधिकारियों को उत्तराखंड शासन ने ऐसा शानदार तोहफा दिया, जिसने पुलिस अधिकारियों का दिन बना दिया...आप भी इन अधिकारियों को बधाई दें।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Uttarakhand Police: 20 police officers promoted in Uttarakhand
Image: 20 police officers promoted in Uttarakhand

देहरादून: लॉकडाउन के दौरान उत्तराखंड पुलिस (Uttarakhand police) के जवान और अधिकारी दिन-रात मोर्चे पर डटे हुए हैं। जहां सख्ती की जरूरत है, वहां सख्ती से काम लिया जा रहा है, जहां मदद चाहिए, वहां मदद पहुंचाई जा रही है। लॉकडाउन ड्यूटी के दौरान सोमवार को प्रांतीय पुलिस सेवा के 20 अधिकारियों को उत्तराखंड शासन ने ऐसा शानदार तोहफा दिया, जिसने पुलिस अधिकारियों का दिन बना दिया। ईटीवी की खबर के मुताबिक सोमवार शाम उत्तराखंड शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के प्रमोशन की लिस्ट जारी की। इन पुलिस अधिकारियों में उत्तराखंड की दो महिला पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। सबसे पहले आपको इन महिला पुलिस अधिकारियों के बारे में बताते हैं। जिन महिला पुलिस अधिकारियों को प्रमोशन मिला है उनमें ममता बोरा और सरिता डोभाल शामिल हैं। प्रांतीय पुलिस सेवा के अपर पुलिस अधीक्षक श्रेणी पदों में कार्यरत ममता बोरा और सरिता डोभाल को अपर पुलिस अधीक्षक श्रेणी-1 में प्रमोट किया गया है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: छोटी बच्ची ने कहा-घर में 3 दिन से गैस नहीं है, मुश्किल वक्त में पुलिस बनी मददगार
यानी एडिशनल एसपी पद से ममता बोरा और सरिता डोभाल का ग्रेड-पे बढ़ाकर प्रमोशन कर दिया गया है। इसके अलावा 18 अन्य पुलिस अधिकारियों का भी प्रमोशन हुआ है। इनके बारे में भी बताते हैं। सीओ लोकगीत सिंह और चंद्रमोहन सिंह का ग्रेड-पे बढ़ाकर एडिशनल एसपी बनाया गया है। इसी तरह सर्किल ऑफिसर पद पर कार्यरत अधिकारियों को प्रमोट कर डिप्टी एसपी बनाया गया है। इन अधिकारियों में प्रकाश चंद देवली, मनोज कुमार ठाकुर, कमला बिष्ट, वीरेंद्र प्रसाद डबराल, अभय कुमार सिंह, वीर सिंह, राकेश चंद्र देवली, चंद्र शेखर सुयाल, विजेंद्र दत्त डोभाल, चक्रधर अंथवाल, पंकज गैरोला, वीरेंद्र सिंह रावत, महेश चंद्र बिंजोला, रामायन सिंह नबियाल, धन सिंह तोमर और विजय थापा शामिल हैं। इन्हें सर्किल ऑफिसर से प्रमोट कर के डिप्टी एसपी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्य समीक्षा टीम की तरफ से इन सभी पुलिस अधिकारियों (Uttarakhand police) को प्रमोशन की ढेरों बधाई।