Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
हरिद्वार: एक बड़ी खबर हरिद्वार जिले के रुड़की से आ रही है, जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम पर लोगों ने हमला किया। उनके साथ बदसलूकी की। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है, दूसरे आरोपियों की तलाश जारी है। देवभूमि में कोरोना वॉरियर्स के साथ इस तरह की घटना होना वाकई शर्मनाक है। ये उस हरिद्वार जिले में हुआ है, जो कि उत्तराखंड में कोरोना का रेड जोन है। यहां अब तक कोरोना के 7 पॉजिटिव मामले आ चुके हैं। कई गांव सील हैं, हजारों लोग क्वारेंटीन किए गए हैं, फिर भी कितने अफसोस की बात है कि लोग कोरोना की गंभीरता को समझ नहीं रहे। जो स्वास्थ्यकर्मी इन लोगों की जान बचाने क लिए अपनी जान दांव पर लगाए हुए हैं, उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीट रहे हैं। कल यहीं के कलियर क्षेत्र में क्वारेंटीन सेंटर में रखा गया एक युवक कमरे की खिड़की तोड़कर भाग गया था। अब एएनआई की खबर के मुताबिक रुड़की के मक्खनपुर इलाके में स्वास्थ्यकर्मियों की टीम पर हमला हुआ है।