Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। अब आप उत्तराखंड के भीतर एक जिले से दूसरे जिले में सामान्य आवाजाही कर सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको शर्तों का पालन करना होगा। आवाजाही को लेकर सरकार सशर्त अनुमति देने जा रही है। अमर उजाला की खबर के मुताबिक आप रेड जोन से ग्रीन जोन में जा सकेंगे लेकिन इसके लिए आपको केंद्रीय गाइडलाइन का पालन करना होगा। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने इस बारे में अफसरों को निर्देश भी जारी किए हैं। दरअसल उत्तराखंड सरकार पर लगातार यह दबाव बना हुआ था कि उत्तराखंड के भीतर एक जिले से दूसरे जिले में जाने की सहूलियत दी जाए। अब तक एक जिले से दूसरे जिले में आवागमन की व्यवस्था तय थी लेकिन यह व्यवस्था अब तक सिर्फ आवश्यक कार्य या फिर मेडिकल कारणों तक सीमित की गई थी। लेकिन अब नई व्यवस्था के तहत एक जिले से दूसरे जिले में जाने से पहले डॉक्टरी जांच करवाना अनिवार्य होगा। आगे पढ़िए...