उत्तराखंड के इस युवा ने कहा- मेरा वीडियो सोच समझ कर वायरल कीजिए..खुद देख लीजिए

हम आपको दो वीडियो दिखा रहे हैं। लोगों का कहना है कि ये वीडियो ऋषि कपूर साहब के आखिरी वक्त का वीडियो है लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। ये दो वीडियो देखिए..
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Almora Dheeraj Kumar: Uttarakhand almora boy dheeraj kumar with rishi kapoor
Image: Uttarakhand almora boy dheeraj kumar with rishi kapoor

अल्मोड़ा: आजकल लोग बिना सोचे समझे कुछ भी शेयर कर देते हैं। जी हां कुछ भी..ऋषि कपूर साहब का निधन हुआ तो सोशल मीडिया पर बाढ़ आ गई। लोगों ने न जाने क्या क्या शेयर कर दिया और उसके बीच एक वीडियो भी शेयर हुआ, जिसमें अस्पताल में एक लड़का ऋषि कपूर साहब के साथ गीत गा रहा है। लोगों ने, यहां तक कि मीडिया के बड़े बड़े धुरंधरों ने ये कहा कि ये वीडियो ऋषि कपूर साहब का आखिरी वीडियो है। लेकिन ऐसा नहीं है...सबसे पहले आपको बता दें कि कि ये नौजवान उत्तराखंड के अल्मोड़ा का रहने वाला है। बग्वालीपोखर के इस लड़के का नाम है धीरज कुमार। धीरज का कहना है कि उनका वीडियो ये कहकर वायरल किया जा रहा है कि ये ऋषि कपूर साहब का आखिरी वीडियो है। सच ये है कि ये वीडियो 2 फरवरी 2020 का है, जब ऋषि कपूर ने धीरज को आशीर्वाद दिया। आगे आप वीडियो देख लीजिए..

यह भी पढ़ें - देहरादून से हुई थी ऋषि कपूर की पढ़ाई, यहां बसता था उनका दिल
धीरज कुमार अल्मोड़ा के बग्वालीपोखर के रहने वाले हैं। वो फिलहाल मैक्स अस्पताल दिल्ली में कार्यरत हैं और फिलहाल महारौली में रह रहे हैं।

इतना जरूर है कि धीरज की जिंदगी के लिए ये पल बेहद खुशनसीब होगा। जब उन्होंने ऋषि कपूर साहब को ये गीत सुनाया। धीरज का ये वीडियो देख लीजिए..

  • Youtube सब्सक्राइब करें: