पौड़ी गढ़वाल: 25 बसों में सवार होकर पहुंचे 500 लोग, सभी को किया गया क्वारेंटाइन

उत्तराखंड परिवहन की 25 बसों में करीब 500 लोगों को पौड़ी गढ़वाल के अलग-अलग ब्लॉक में पहुंचाया गया। सभी को होम क्वारेंटाइन किया गया है।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Pauri Garhwal News: 500 People reached pauri garhwal in 25 buses on 3 may
Image: 500 People reached pauri garhwal in 25 buses on 3 may

पौड़ी गढ़वाल: लॉक डाउन के बीच कई लोग यहां वहां फंस कर रह गए थे। अब सरकार की कोशिश है कि लोगों को जल्द से जल्द उनके घरों की तरफ भेजा जाए। उत्तराखंड में भी लॉक डाउन के दौरान कई लोग अलग-अलग जिलों में फंस गए थे। अब सरकार द्वारा कोशिश की गई है कि बसों के जरिए लोगों को उनके घर भेजा जाए। इसी कड़ी में पौड़ी गढ़वाल में 500 लोगों को पहुंचाया गया है। ईटीवी की खबर के मुताबिक उत्तराखंड परिवहन की 25 बसों में करीब 500 लोगों को पौड़ी गढ़वाल के अलग-अलग ब्लॉक में पहुंचाया गया। पौड़ी गढ़वाल जिला प्रशासन के सहायता से इन लोगों को घरों तक पहुंचाया गया और अब इन सभी को 14 दिनों तक होम क्वॉरेंटाइन किया जाएगा। बताया गया है कि इन लोगों का पहले ही देहरादून में मेडिकल चेकअप हो चुका है और गौरी पहुंचने पर भी दोबारा इन सभी की स्क्रीनिंग की गई। फिलहाल प्रशासन द्वारा सभी लोगों को होम क्वॉरेंटाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। पौड़ी गढ़वाल के उप जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने मीडिया को जानकारी दी कि देहरादून से 500 लोग 25 बसों में सवार होकर पौड़ी गढ़वाल के कंडोलिया मैदान पहुंचे। यहां से इन सभी लोगों को इनके ब्लॉक की तरफ भेजा गया है। सभी लोग पहले से ही स्वस्थ हैं और यहां आने पर भी इनकी स्क्रीनिंग हुई है। आपको बता दें कि सरकार के आदेश के बाद सभी लोगों को उनके घरों की तरफ भेजा जा रहा है।