Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। बाल मजदूरी कराने वाले एक परिवार के ऊपर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया है साथ ही पीड़िता बच्ची को सकुशल उस परिवार के चंगुल से रिहा कर दिया है। यह समाज जितना आधुनिक बनने का दिखावा करता है अंदर से उतना ही खोखला और पिछड़ा हुआ है। शायद यही कारण है कि बाल मजदूरी आज भी कराई जाती है और वो भी पढ़े-लिखे लोगों के द्वारा। पिथौरागढ़ के जिला मुख्यालय में एक परिवार द्वारा एक 11 साल की मासूम नाबालिक बच्ची का बचपन 2 साल से कुचला जा रहा था। बच्ची से दो साल से जबरन मजदूरी कराई जा रही थी और उस के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार भी किया जाता था। पिथौरागढ़ पुलिस ने परिवार के ऊपर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है।