Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में 15 अप्रैल से शादी का सीजन शुरू होना था। कई लोगों की शादियां इन दिनों होनी थीं। पूरे हर्षोल्लास के साथ शादी की तैयारियां कर रहे लोगों के ऊपर लॉकडाउन कहर बनकर टूट पड़ा है। लॉकडाउन ने शादी के सीजन में होने वाली शादियों की बैंड बजा कर रख दी है और लोगों के उत्साह के ऊपर पानी फेर कर रख दिया है। ऐसे में लोगों ने अपने संयम का परिचय देते हुए कई विवाहों को स्थगित कर दिया है। मगर अब भी कई ऐसे लोग हैं जो लॉकडाउन में शादी सोशल डिस्टेन्सिंग का ध्यान रख कर कर रहे हैं और नियमों का पालन भी कर रहे हैं। ऐसी ही एक अनोखी शादी उत्तराखंड-यूपी के पैगा अलीगंज बॉर्डर पर हुई जो कई लोगों की चर्चा का विषय बन रखी है। उत्तराखंड और यूपी के बॉर्डर पर शादी करने के बाद और विवाह संपन्न हो जाने के बाद घर जाने की बजाय नव दम्पति बाइक पर बैठ कर सीधा अस्पताल पहुंचे और वहां से स्वाथ्य जांच करा के और होम क्वारंटाइन की मुहर लगवा के घर के लिए रवाना हुए। आगे पढ़िए..