ये अजीबो-गरीब घटना क्यारी गांव में हुई, जहां एक कोबरा सांप ने अजगर को निगल लिया। क्षेत्र में ये घटना चर्चा का विषय बनी हुई है...आप भी देखिए वीडियो
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Cobra swallows python in ramnagar uttarakhand
रामनगर: अजगर के बकरी, खरगोश और दूसरे मवेशियों को निगलने की खबरें हमने बहुत सुनी हैं, आपने भी सुनी होंगी, लेकिन उत्तराखंड के रामनगर में इससे उलट मामला सामने आया है। यहां एक अजगर ने किसी मवेशी का शिकार नहीं किया, बल्कि खुद शिकार बन गया। वो भी एक कोबरा का। ये अजीबो-गरीब घटना क्यारी गांव में हुई, जहां एक कोबरा सांप ने अजगर को निगल लिया। क्षेत्र में ये घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। घटना के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। जिसमें कोबरा को अजगर निगलते देख लोग हैरान-परेशान दिख रहे हैं। क्यारी गांव में हुई इस अजीबो-गरीब घटना की हर तरफ चर्चा है। आपको बता दें कि उत्तराखंड के रामनगर मे सांपों की कई प्रजातियां मिलती हैं। इनमें सबसे ज्यादा जहरीली प्रजाति कोबरा है, जो कि रामनगर डिवीजन के कई क्षेत्रों में पाया जाता है। इसके अलावा यहां पायथन भी मिलते हैं। आमतौर पर अजगर मवेशियों और जंगली जानवरों को निगलते हैं, पर रामनगर में तो मामला ही उल्टा हो गया। आगे देखिए वीडियो
यह भी पढ़ें - पहाड़ में बेरहम बेटे ने मां को बनाया अपाहिज..हाथ तोड़ा, सिर फोड़ा..घर से बाहर निकाला
यहां एक अजगर को कोबरा निगल गया। जिस वक्त ये हुआ मौके पर कई लोग मौजूद थे। कोबरा को अजगर निगलते देख लोगों के होश उड़ गए। जल्द ही यह घटना पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना को अपने मोबाइल के कैमरों में कैद कर लिया। लोगों ने कहा कि अपनी जिंदगी में उन्होंने ऐसी घटना पहली बार देखी है। चलिए अब आपको सांपों की अद्भुत और रहस्यमयी दुनिया के बारे में थोड़ी और जानकारी देते हैं। भारत में करीब 270 प्रजाति के सांप पाए जाते हैं, लेकिन इनमें से चार प्रजाति के सांप ही जहरीले होते हैं। इनमें कोबरा (नाग), करैत, रसेल, वाइपर और सॉव स्केल्ड वाइपर शामिल हैं। भारत के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार प्रतिवर्ष दो हजार लोग सांप के जहर से मारे जाते हैं। इसके साथ ही वर्ष भर में 2.5 लाख से ज्यादा लोगों को सांप के काटने की घटनाएं सामने आती हैं। देखिए वीडियो