Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी ज़िले से एक बड़ी खबर आ रही है। आप जानते ही होंगे की आजकल उत्तराखंड के पहाड़ी ज़िलों में जमकर बारिश हो रही है। इस बीच उत्तरकाशी जिले में भारी बारिश के बाद भूस्खलन हो गया। सुनगर और गंगनानी के बीच भारी भूस्खलन होने की खबर है। इस से गंगोत्री हाईवे अवरुद्ध हो गया। मौके पर बीआरओ की टीम मौजूद है। भूस्खलन में आए भारी बोल्डरों को हटाने में बीआरओ को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। खबर है की सुनगर और गंगनानी के बीच भारी भूस्खलन हुआ। भूस्खलन के साथ भारी बोल्डर यानी बड़े बड़े पत्थर भी आये, इससे गंगोत्री हाईवे पर पर यातायात अवरुद्ध हो गया है। सूचना मिलते ही बीआरओ के जवान मौके पर पहुंचे। यहां यातायात बहाली के प्रयास हो रहे हैं, बोल्डरों को हटाने में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। बताया जा रहा है की बोल्डर तोड़ने के लिए ब्लस्टिंग हो रही है। खबर है की इस स्थान पर आज यातायात बहाल होने की उम्मीद नहीं है। गंगोत्री हाईवे अवरुद्ध होने से कई गांव अलग-थलग पड़ गए हैं, लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फंसे लोगों को आपदा प्रबंधन दल के जवानों ने पैदल ही पार करवाया।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: सीएम के निधन की अफवाह फैलाने वाला गिरफ्तार