Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: टिहरी- प्रतापनगर की जनता का अब सालों पुराना इंतजार खत्म होने वाला है। गुरुवार को टिहरी झील के ऊपर बने डोबरा-चांठी पुल (Dobra chanti bridge) पर ट्रायल के तौर पर सामान से लदा यूटिलिटी वाहन चलाया गया। डोबरा-चांठी पुल पर वाहन चलता देख प्रतापनगर के लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं था। ट्रायल के तौर पर डोबरा की तरफ से अपनी यूटिलिटी कार में सामान उठाकर चांठी वाली साइड में ले गए। यूटिलिटी डोबरा की तरफ से पुल के ऊपर होते हुए चांठी की तरफ पहुंची अब कुछ समय बाद डोबरा चांठी पुल के ऊपर प्रताप नगर की जनता का आवागमन शुरू हो पाएगा। लॉक डाउन के चलते पुल का काम में रुकावट आई है। जैसे ही लॉकडाउन के दौरान पुल के काम में आई रुकावट दूर होगी, तुरंत उसके बाद कंपनी के द्वारा पुल के ऊपर मास्टिक बिछाने का काम शुरू कर दिया जाएगा और पुल का उद्घाटन करके प्रताप नगर की जनता के लिए शुरू कर दी जाएगा। आगे जानिए इस पुल कि बेमिसाल खूबियां..