Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
चमोली: ये है उत्तराखंड का सीमावर्ती गांव सुतोल। गांव के लोग बेहद ही जागरूक हैं।। कोरना के इस वैश्विक संकट में गांव के लोगों ने एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने अपने नियम कायदे बनाए और समाज के बीच मिसाल पेश की है। गांववालों ने खुद को अपने नियमों से प्रतिबद्ध किया है। ये बात तो आपको पता ही होगी कि देशभर में लॉकडाउन 17 मई तक है। लेकिन इस गांव के लोगों ने 24 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया। चमोली जिला भले ही ग्रीन जोन में है, लेकिन सुतोल गांव की बात तो कुछ और ही है। आज इस गांव के चर्चे पूरे उत्तराखंड हो रहे हैं। उत्तराखंड के एक बड़े दैनिक अखबार के मुताबिक इस गांव की आबादी 500 के करीब है। मीडिया रिपोर्टस की मानें तो इस गांव में चौलाई, आलू, फाफर, राजमा आदि फसलों का जबरदस्त उत्पादन होता है। आगे पढ़िए