उत्तराखंड: IAS दीपक रावत के घर में हड़कंप..बाथरूम में छुपा था अजगर..देखिए वीडियो

कुंभ मेलाधिकारी दीपक रावत (IAS DEEPAK RAWAT) मायापुर स्थित आवास में रहते हैं। उनका घर गंगनहर से लगा हुआ है। रविवार को एक विशाल अजगर मेला अधिकारी के बाथरूम में घुस गया...देखिए वीडियो
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
IAS Deepak Rawat: PYTHON AT IAS DEEPAK RAWAT HOUSE
Image: PYTHON AT IAS DEEPAK RAWAT HOUSE

हरिद्वार: बारिश का दौर शुरू हो गया है। इसलिए सतर्क रहें, सावधान रहें, क्योंकि बारिश होते ही जगह-जगह अजगर-सांपों के निकलने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। मामला हरिद्वार का है, जहां कुंभ मेलाधिकारी (IAS DEEPAK RAWAT) के घर में अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में वन विभाग के कर्मचारियों को बुलाया गया। वनकर्मियों ने अजगर को पकड़ कर श्यामपुर के जंगल में छोड़ा, तब कहीं जाकर सभी ने राहत की सांस ली। लॉकडाउन और बारिश के चलते इन दिनों वन्यजीव आबादी वाले इलाके में पहुंच रहे हैं। कुछ दिन पहले एक हिरण भटकते-भटकते आईएएस दीपक रावत के आवास परिसर में पहुंच गया था। जिसे कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया। बाद में हिरण को जंगल में छोड़ दिया गया, पर इस बार मामला अलग है। कुंभ मेलाधिकारी दीपक रावत मायापुर स्थित आवास में रहते हैं। उनका घर गंगनहर से लगा हुआ है। रविवार को एक विशाल अजगर मेला अधिकारी के बाथरूम में घुस गया। जैसे ही लोगों ने बाथरूम में अजगर को सुस्ताते देखा, उनकी चीख निकल पड़ी। आगे देखिए वीडियो

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट..5 जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट
मेलाधिकारी (IAS DEEPAK RAWAT) ने इसकी सूचना तुरंत हरिद्वार वन प्रभाग को दी। सूचना मिलते ही रेंजर दिनेश नौडियाल ने वनकर्मी संतन सिंह नेगी और उनकी टीम को मौके पर भेजा। टीम ने आते ही अजगर को पकड़ने की कोशिशें शुरू कर दीं। लेकिन अजगर आसानी से हाथ नहीं आया। वनकर्मी पूरे 15 मिनट तक अजगर से जूझते रहे, तब कहीं जाकर अजगर को पकड़ा जा सका। वन प्रभाग की टीम ने अजगर को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया। पकड़े गए अजगर की लंबाई करीब 4 फीट थी। मेलाधिकारी दीपक रावत ने अजगर की एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की है। आपको बता दें कि बीते 28 अप्रैल को ऐसी ही तस्वीरें राजधानी देहरादून से भी आई थीं। जहां मोथरोवाला में विशाल अजगर सड़क पर रेंग रहा था। जिसके चलते वहां काफी देर तक जाम भी लगा रहा। कई जगह सांप भी निकले। लॉकडाउन और बारिश की वजह से वन्यजीवों के साथ ही सांप और अजगर का आबादी क्षेत्र में निकलने का सिलसिला जारी है, इसलिए इन दिनों सावधान रहें। ये वीडियो देखिए

  • Youtube सब्सक्राइब करें: