Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड के लोगों के लिए उत्तराखंड के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है..जो लोग महाराष्ट्र में फंसे हुए हैं, उनके लिए ये खबर आशा और उम्मीद की तरह है। यह बात तो आपको पता ही होगी कि गुजरात से 2 ट्रेनों के जरिए उत्तराखंड के लोगों को लाया जा रहा है। अब उत्तराखंड पुलिस के जरिए एक अच्छी खबर मिली है कि पुणे से हरिद्वार के लिए आज ही एक ट्रेन चलेगी। उत्तराखंड पुलिस के ऑफिशियल फेसबुक पेज में लिखा गया है कि सूरत के बाद पुणे से आज चलेगी ट्रेन। आज दोपहर 1:00 बजे पुणे और महाराष्ट्र से उत्तराखंड के लगभग 12 सौ प्रवासियों को लेकर एक ट्रेन हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेगी। साथ ही लिखा गया है कि कृपया धैर्य बनाए रखें बहुत जल्द कई ट्रेनें और बसें अलग-अलग राज्यों से उत्तराखंड के प्रवासियों को लेकर आएंगे। आगे भी पढ़िए
"खुशखबरी"
सूरत के बाद पुणे से भी आज चलेगी ट्रेन
आज दोपहर 01.00 बजे पुणे, महाराष्ट्र से उत्तराखण्ड के लगभग 1200...
Posted by Uttarakhand Police on Sunday, May 10, 2020