Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: कोरोना के दौरान उत्तराखंड पुलिस (Uttarakhand Police) की एक अलग ही छवि सबके सामने आयी है। इस छवि को शब्दों में पिरोया देहरादून एसपी क्राइम लोकजीत सिंह ने और सुरों में पिरोया जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) ने। जहां एक ओर पुलिस दृढ़ता, विनम्रता और मानवीयता के साथ लाॅकडाउन का पालन करा रही है, वहीं दूसरी ओर हर जरूरतमंद को मदद भी पहुंचा रही है। चाहे शहर हो या फिर पहाड़...हर जगह उत्तराखंड पुलिस तत्पर दिख रही है। इस दौरान देहरादून पुलिस द्वारा जिस सेवा धर्म की भावना व प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया गया है। उसे देखते हुए देहरादून के एसपी क्राइम लोकजीत सिंह ने एक खूबसूरत गीत लिखा। इस गीत को सुर दिए हैं बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल ने। इस रचना को नाम दिया गया है-जज्बा। आइए आप भी एक बार इस गीत को देखिए और सलाम कीजिए उत्तराखंड पुलिस के इस जज्बे को। आगे देखिए वीडियो
एक बार फिर से आपको बता दें कि इस गीत को देहरादून एसपी क्राइम लोकजीत सिंह ने लिखा है और गाया जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) ने है।