उत्तराखंड: लव मैरिज करने के 2 साल बाद दूसरे प्रेमी के साथ भागी पत्नी

लक्सर में प्रेम विवाह करने के दो साल बाद शादीशुदा युवती हाल ही में किसी अन्य युवक के साथ फरार हो गई। जानिए ऐसा क्यों हुआ
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Haridwar News: Uttarakhand haridwar love marriage
Image: Uttarakhand haridwar love marriage

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। लक्सर में शादी करने के दो साल के बाद एक युवती दूसरे युवक के साथ फरार हो गई है। अचंभित करने वाली बात है कि युवती ने दो साल पहले भी अपनी मर्जी से भाग कर प्रेम विवाह किया था। दो साल बाद युवती किसी अन्य युवक के साथ फरार हो गई। बताया जा रहा है दोनों के बीच अवैध संबंध थे। हालांकि दोनों लोग पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। हिरासत में आने के बाद युवक और युवती एक साथ रहने की जिद पर अड़े हुए हैं। बता दें कि युवती का एक बच्चा भी है। फिलहाल दोनों को परिजनों द्वारा समझाने की कोशिश चल रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्सर कोतवाली के एक गांव की निवासी युवती का गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग था। चूंकि दोनों के घरवाले शादी के लिए माने नहीं इसलिए युवती ने घरवालों की मर्जी के खिलाफ दो साल पहले युवक के साथ भाग कर शादी कर ली और दोनों दूसरे शहर में रहने लगे। इसी दौरान युवती ने एक बच्चे को जन्म दिया। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: पति को छोड़कर यूपी वाले प्रेमी के साथ भागी पत्नी, दो महीने पहले हुई थी शादी
बच्चा होने के बाद दोनों पति-पत्नी वापस लक्सर गांव में रहने आ गए। बच्चा होने के बाद और शादी को समय होने के बाद दोनों के परिजनों ने उनको अपना लिया। गांव में अपने परिवार के साथ रह रही युवती को इसी बीच एक और युवक से प्यार हो गया। युवक अभी नाबालिग बताया जा रहा है। दोनों के बीच अवैध संबंध थे और प्रेम प्रसंग भी चल रहा था जिसके बाद दोनों ने साथ भागने का निश्चय किया। दो दिन पहले युवती अपने पति और बच्चे को छोड़ कर अपने प्रेमी के साथ गांव से फरार हो गई। दोनों के परिजनों ने इसके खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज की। वहीं दूसरी ओर विवाहित युवती और उसका नाबालिग प्रेमी लॉकडाउन के कारण क्षेत्र से बाहर नहीं जा पाए और पुलिस के हत्थे चढ़ गए। दोनों जनों का कहना है कि वे एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और साथ में रहना चाहते हैं। फिलहाल विवाहिता युवती और उसके प्रेमी को उनके परिजनों द्वारा समझाया जा रहा है।