उत्तराखंड: नहर की पटरी पर युवती की लाश मिलने से सनसनी..एम्स हॉस्पिटल के पर्चे भी मिले

मरने वाली युवती की शिनाख्त ज्योति के रूप में हुई। वो बीमार थी, उसका एम्स हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। गंभीर रूप से बीमार ज्योति नहर की पटरी के पास कैसे पहुंच गई, इस सवाल का जवाब अब तक नहीं मिल सका है...
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Haridwar News: Dead body found at haridwar
Image: Dead body found at haridwar

हरिद्वार: लॉकडाउन के दौरान हर तरह के अपराधों में कमी आई है, लेकिन महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। ताजा मामला हरिद्वार का है, जहां नहर की पटरी पर युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को लाश के पास से एम्स हॉस्पिटल के पर्चे भी मिले हैं। किसी ने लाश को कंबल में लपेट कर फेंका था। घटना श्यामपुर थाना क्षेत्र की है, जहां लोगों ने कांगड़ी गांव के पास नहर की पटरी पर किसी को पड़ा हुआ देखा। लोगों को शक हुआ तो उन्होंने चंडीघाट चौकी को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कंबल को हटाकर देखा तो वहां युवती की लाश देख पुलिस के होश उड़ गए। युवती की नाक में अस्पताल में लगाई जाने वाली नली लगी हुई थी।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में महाराष्ट्र से ऑटो लेकर आए थे दो लोग..दोनों के दोनों कोरोना पॉजिटिव
पुलिस को मौके से अस्पताल के कुछ पर्चे भी मिले। लाश की जांच से पहले पुलिस ने कोरोना से बचाव के लिए तैयार किट पहनी, फिर लाश की तलाशी ली। मरने वाली युवती की शिनाख्त ज्योति के रूप मे हुई, वो चिड़ियापुर क्षेत्र की रहने वाली थी। ज्योति की मौत की वजह का पता नहीं चल सका है। जांच मे पता चला है कि उसका ऋषिकेश स्थित एम्स हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। 8 मई को ज्योति को एम्स से डिस्चार्ज कराया गया था। हालांकि बीमार ज्योति नहर की पटरी के पास कैसे पहुंच गई, इस सवाल का जवाब अब तक नहीं मिल सका है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, रिपोर्ट आने के बाद ही ज्योति की मौत की असली वजह पता चल सकेगी।