उत्तराखंड के युवा किसान का कारनामा..बाइक से जोत दी 7 बीघा जमीन..खर्चा सिर्फ 200 रुपये

बाइक को खेत की जुताई के लिए तैयार करने के लिए युवा किसान ने जो जुगाड़ लगाए, वो देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। बाइक से सात बीघा खेत जोतने में सिर्फ 200 रुपये खर्च हुए, समय की बचत हुई सो अलग...आगे पढ़िए पूरी खबर
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Haridwar Kisan: Haridwar farmer plowed seven bighas of land by bike
Image: Haridwar farmer plowed seven bighas of land by bike

हरिद्वार: उत्तराखंड में हुनरमंदों की कमी नहीं है। अब हरिद्वार जिले में ही देख लें, यहां एक युवा किसान ने अपनी बाइक के पीछे कल्टीवेटर बांधकर जुगाड़ से 7 बीघा खेत की जुताई कर डाली। अपनी बाइक को खेत की जुताई के लिए तैयार करने के लिए उसने जो जुगाड़ लगाए, वो देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। बाइक के पीछे कल्टीवेटर बांधकर सात बीघा खेत जोतने में सिर्फ 200 रुपये खर्च हुए, समय की बचत हुई सो अलग। अभिनव प्रयोग करने वाला ये किसान क्षेत्र के अन्य काश्तकारों को भी कुछ अलग करने की प्रेरणा दे रहा है। किसान का नाम है अनमोल सैनी। आज के जमाने का ये युवा किसान बीएससी पास है। अनमोल और उनका परिवार बहादराबाद के शिवदासपुर इलाके में रहता है। अनमोल बताते हैं कि 3 साल पहले उनके पिता का निधन हो गया। जिसके बाद परिवार और खेती-बाड़ी की सारी जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड की उर्वशी रौतेला की देशभर में तारीफ, कोरोनावायरस से जंग के लिए दिए 5 करोड़
अनमोल के पास कुल 26 बीघा जमीन है। जिसमें से सात बीघा जमीन पर उन्होंने गन्ने की बुआई की थी। जुताई के लिए बैल नहीं थे एक भैंसा था वो भी एक महीने पहले बेच दिया था। ऐसे में जुताई के लिए बैलों को खरीदने या किराये पर लेने की बजाय उन्होंने कुछ अलग करने की सोची। जहां चाह, वहां राह। अनमोल को इसका तरीका भी मिल गया। उन्होंने बाइक से खेत की जुताई करने की ठानी। इसके लिए बाइक में कुछ बदलाव करने जरूरी थे। अनमोल और उनका दोस्त हिमांशु धनौरी में एक मैकेनिक के पास गए। जहां उन्होंने बाइक की टंकी का साइज बढ़वा दिया। ताकि उसमें ज्यादा तेल आ सके। इसके बाद बाइक के पीछे जुताई करने वाला कल्टीवेटर बांध दिया। हिमांशु ने बाइक थामी और अनमोल ने जुताई करने वाला कल्टीवेटर पकड़ा। इस तरह इन दोनों युवाओं ने सिर्फ दो घंटे में सात बीघा खेतों की जुताई कर दी। जिस पर महज 200 रुपये खर्चा आया। अगर यही काम बैल लेकर करते तो चार घंटे का समय लगता और डेढ़ हजार रुपये से ज्यादा का खर्चा आता। मुख्य विकास अधिकारी विकेश कुमार यादव ने भी इस युवा किसान के कारनामे की तारीफ की। उन्होंने कहा कि बाइक से गन्ने की जुताई का हम पूरा परीक्षण करेंगे। नतीजे उत्साहजनक रहे तो इस तरीके को जुताई में अपनाए जाने पर भी विचार किया जाएगा।