उत्तराखंड पुलिस ने रिकॉर्ड बना दिया..50 दिन में 39 हजार चालान..वसूले 2 करोड़ रुपये

लोग बेवजह घर से बाहर निकल रहे हैं, ऐसे लोगों से पुलिस सख्ती से निपट रही है...ऐसे में सिर्फ 50 दिन में उत्तरांड पुलिस ने 2 करोड़ रुपये वसूले हैं।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Uttarakhand Police: Uttarakhand police collects rs two crore in lockdown
Image: Uttarakhand police collects rs two crore in lockdown

देहरादून: लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग...कोरोना से बचाव का यही एक तरीका है, लेकिन कई महीने बीतने के बाद भी लोग इनकी अहमियत समझ नहीं रहे। लॉकडाउन में छूट मिली तो लोग सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाने लगे। ऐसे लापरवाहों से उत्तराखंड पुलिस सख्ती से निपट रही है। लॉकडाउन में बेवजह घूमने वाले लोगों से पुलिस ने जुर्माने के तौर पर अब तक 2 करोड़ रुपये वसूले। ये उत्तराखंड पुलिस का अपने आप में बड़ा रिकॉर्ड है। इतने कम वक्त में इतने चालान और इतनी वसूली शायग उत्तराखंड पुलिस ने पहेल कभी नहीं की। बीते बुधवार को पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 403 लोगों को गिरफ्तार किया। पूरे प्रदेश में 23 मुकदमे दर्ज किए गए। पूरी लॉकडाउन अवधि की बात करें तो पुलिस लॉकडाउन उल्लंघन मामले में अब तक हजारों लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। लॉकडाउन अवधि के दौरान पुलिस ने कुल 2927 मुकदमे दर्ज किए। 17 हजार 373 लोगों को गिरफ्तार भी किया। ये आंकड़ा लगातार बढ़ ही रहा है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: 14 दिन क्वारेंटाइन के बाद खुशी-खुशी गांव लौट रहा था युवक..भीषण हादसे में मौत
लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में उत्तराखंड पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। पुलिस मोटर व्हीकल एक्ट के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। लॉकडाउन अवधि के दौरान पुलिस ने अब तक 38 हजार 797 वाहनों का चालान किया। इसके अलावा 6 हजार 555 वाहनों को सीज किया गया है। पुलिस लॉकडाउन उल्लंघन मामलों में अब तक 2 करोड़ 5 लाख रुपये जुर्माना वसूल चुकी है। आपको बता दें कि उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या बढ़कर 75 हो गई है। इसके बावजूद कुछ लोग लॉकडाउन को गंभीरता से नहीं ले रहे। बेवजह घर से बाहर निकल रहे हैं। बाइक पर एक सवारी जाने के नियम का भी पालन नहीं किया जा रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस लगातार अभियान चला रही है।