उत्तराखंड: सूरत से हरिद्वार पहुंची ट्रेन..167 यात्री लापता, DM ने कहा दर्ज होगा केस

12 मई को सूरत से हरिद्वार के लिए एक स्पेशल ट्रेन चली थी। ट्रेन में 1340 यात्री सवार थे। इनकी एक लिस्ट हरिद्वार प्रशासन को मुहैया कराई गई थी, लेकिन जब ये ट्रेन हरिद्वार पहुंची तो गिनती करने पर 167 लोग लापता मिले...आगे पढ़िए पूरी खबर
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Haridwar News: 167 passengers missing from special train
Image: 167 passengers missing from special train

हरिद्वार: उत्तराखंड मे दूसरे राज्यों से लौटे प्रवासी राज्य सरकार और प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं। बाहर फंसे लोगों को वापस लाने के लिए राज्य सरकार दिन-रात एक किए हुए है, लेकिन लोग अपनी जिम्मेदारी नहीं समझ रहें। इस वक्त एक बड़ी खबर हरिद्वार जिले से आ रही है, जहां सूरत से हरिद्वार पहुंची श्रमिक एक्सप्रेस से 167 यात्री लापता हो गए। इन्होंने प्रशासन की सिरदर्दी बढ़ा दी है। मामला सामने आने के बाद से प्रशासन में हड़कंप मचा है। वहीं डीएम सी. रविशंकर ने जांच के बाद लापता लोगों को चिन्हित कर, इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। डीएम ने कहा कि प्रशासन ने हरिद्वार में आने वाले प्रवासियों के लिए थर्मल स्क्रीनिंग और मेडिकल जांच की व्यवस्था की है। जांच के बाद सभी लोगों को घर भेज दिया जाता है। अगर ये लोग जानबूझकर लापता हुए हैं तो इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: पहाड़ में तैनात पुलिस जवान का निधन..मां-बाप के बिन अनाथ हुए बेटा-बेटी
लॉकडाउन के बाद के हालात तो आप जानते ही हैं। प्रदेश के हजारों लोग दूसरे राज्यों में फंसे हैं। कुछ अपने कमरों में कैद है तो कुछ राहत केंद्रों में। सरकार इन्हें रेल और बसों से घर पहुंचाने की कोशिश में जुटी है। इसी कड़ी में 12 मई को सूरत से हरिद्वार के लिए एक स्पेशल ट्रेन चली थी। ट्रेन में 1340 यात्री सवार थे। इनकी एक लिस्ट हरिद्वार प्रशासन को मुहैया कराई गई थी, लेकिन जब ये ट्रेन हरिद्वार पहुंची तो गिनती करने पर 167 लोग लापता मिले। सिर्फ 1173 यात्री ही हरिद्वार पहुंचे थे। डीएम सी. रविशंकर ने कहा कि जब ट्रेन सूरत से चली थी तो इसमें 1340 लोग सवार थे। हरिद्वार स्टेशन पर सिर्फ 1173 लोग ही उतरे। 167 लोग कहां चले गए ये जांच का विषय है। फिलहाल हम जांच कर रहे हैं। अगर ये लोग रास्ते में कहीं उतर गए हैं तो प्रशासन इन लोगों को चिन्हित करेगा। इनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।