Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: शराब के शौकीनों के लिए एक दिल तोड़ने वाली खबर है। 15 मई से ये लोग अपना गला तर नहीं कर पाएंगे। 15 मई से प्रदेशभर में शराब की दुकानें बंद रहेंगी। लेकिन इस बीच पौड़ी गढ़वाल जिले से एक बड़ी खबर है। ईटीवी की खबर के मुताबिक पूरे उत्तराखंड में सिर्फ यही एक जिला है, जहां शराब के ठेके खुले रहेंगे। दरअसल शराब कारोबारियों ने 15 मई से शराब के ठेके बंद रखने का ऐलान किया है। इसकी जानकारी देने के लिए ठेकों के बाहर बड़े-बड़े पोस्टर भी लगाए गए हैं। शराब कारोबारी ऐसा कर क्यों रहे हैं, ये भी बताते हैं। सूबे के शराब कारोबारी लॉकडाउन के दौरान शराब पर लगने वाले अधिभार का विरोध कर रहे हैं। कारोबारी कह रहे हैं कि लॉकडाउन के दौरान उनकी दुकानें बंद थी, इसलिए सरकार हम कारोबारियों का अधिभार माफ कर दे। शराब कारोबारियों ने अपनी-अपनी दुकानों के बाहर बड़े पोस्टर लगाकर 15 मई से दुकान बंद करने की सूचना लगाई है। लेकिन पौड़ी गढ़वाल जिले से अलग ही खबर आ रही है। आगे पढ़िए