Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हल्द्वानी: उत्तराखंड के एक युवक की विदेश में मौत हो गई है। युवक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है और इस वक्त युवक की मौत से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है। परिवार वालों ने नैनीताल सांसद अजय भट्ट से मांग की है कि उनके बेटे के शव को जल्द से जल्द भारत लाया जाए। ईटीवी की खबर के मुताबिक बताया जा रहा है कि हल्द्वानी के गौलापार के मानपुर गांव के रहने वाले 27 साल के कमल सिंह मटियाली का नाइजीरिया में निधन हो गया। बताया गया है कि वहां कमल नाइजीरिया में लोहे के प्लांट में काम करता था। परिवार वालों को फोन पर बताया गया है कि कमल सिंह मटियाली की मौत हो गई। कमल के परिवार को इस वक्त कुछ नहीं सोच रहा है कि वह आखिर करें तो क्या करें? दरअसल कमल शादीशुदा है और उसकी पत्नी गर्भवती बताई जा रही हैं। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।