खुशखबरी: उत्तराखंड के 1500 लोगों को राजस्थान से लेकर आएगी ट्रेन

रात 08.00 बजे जयपुर, राजस्थान से उत्तराखण्ड के लगभग 1488 प्रवासियों को लेकर एक ट्रेन हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेगी।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
People of Uttarakhand in Rajasthan: People of Uttarakhand trapped in Rajasthan will come tomorrow
Image: People of Uttarakhand trapped in Rajasthan will come tomorrow

हरिद्वार: उत्तराखंड के जो लोग राजस्थान में फंसे हैं, उनके लिए अच्छी खबर है। खबर ये है कि अब आपके घर लौटने का वक्त आ गया है। जी हां उत्तराखंड के प्रवासियों को लेकर आज रात जयपुर से एक ट्रेन चलेगी। आपको बता दें कि राजस्थान में भी उत्तराखंड के लोग बड़ी तादात में फंसे हुए हैं। उत्तराखंड पुलिस के मुताबिक इस ट्रेन में करीब 1500 प्रवासी होंगे। ये ट्रेन जयपुर से हरिद्वार के लिए चलेगी। उत्तराखंड पुलिस के फेसबुक पेज में जानकारी दी गई है कि ‘’15 मई रात 08.00 बजे जयपुर, राजस्थान से उत्तराखण्ड के लगभग 1488 प्रवासियों को लेकर एक ट्रेन हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेगी। कृपया धैर्य बनाए रखें बहुत जल्द ही कई और ट्रेनें और बसें अलग-अलग राज्यों से उत्तराखंड की ओर प्रस्थान करेंगी’’। हमारी आपसे अपील है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।