हरिद्वार जिले में कोरोना संक्रमण के 7 मामले मिले थे। सभी मरीज अब ठीक होकर घर लौट चुके हैं, उम्मीद है हरिद्वार जिले को जल्द ही कोरोना रेड जोन टैग से आजादी मिल जाएगी...
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Haridwar became coronavirus infection free district in uttarakhand
हरिद्वार: हो सकता है कि कोरोना महामारी से जूझ रहे उत्तराखंड में अब एक भी रेड जोन जिला नहीं रहेगा। खबर है कि हरिद्वार जिले ने कोरोना पर जीत हासिल कर ली है। एक वेबसाइट के मुताबिक यहां के लोगों के लिए शुक्रवार को एक राहत भरी खबर सामने आई, हरिद्वार अब कोरोना फ्री जिला बनने के लिए तैयार है। रिपोर्ट के मुताबिक जिले में कोरोना संक्रमण के 7 केस मिले थे। सभी मरीज अब स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग जिले को कोरोना मुक्त बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहा था, ऐसा इसलिए क्योंकि सिर्फ हरिद्वार ही उत्तराखंड का ऐसा एकमात्र जिला है, जो कि रेड जोन में है। प्रदेश के दो जिले ऑरेंज जोन में हैं, जबकि दस जिले ग्रीन जोन में हैं। हरिद्वार में कोरोना संक्रमित मिले सभी मरीज कोरोना को मात देने में सफल रहे।
यह भी पढ़ें - लॉकडाउन फोर...3 की जगह 5 जोन में बंट सकता है उत्तराखंड, जानिए कहां मिलेगी राहत
इसी के साथ हरिद्वार कोरोना से मुक्त हो गया है। हरिद्वार में कोरोना का एक भी केस नहीं है, अब ये जिला जल्द ही रेड जोन से बाहर आ सकता है। हालांकि उत्तराखंड में कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। प्रवासियों की घर वापसी के साथ ही उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के केस कितनी तेजी से बढ़े हैं, ये तो आप भी देख ही रहे होंगे। बाहर से लौट रहे प्रवासी अपने साथ कोरोना संक्रमण का खतरा भी ला रहे हैं। कोरोना के नए केस उन लोगों में मिले हैं, जो बाहर से प्रदेश में लौटे हैं। इस तरह प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 92 हो गई है। इस बीच सुखद पहलू ये है कि अब हरिद्वार में कोरोना का एक भी एक्टिव केस नहीं है, कोरोना मुक्त होने के साथ ही ये जिला जल्द ही रेड जोन से बाहर आ सकता है।