गढ़वाल: क्वारेंटाइन सेंटर में भर्ती युवक की मौत..48 घंटे के भीतर दूसरी मौत

पौड़ी गढ़वाल से एक बार फिर से एक दुखद खबर सामने आई है। 24 घंटे के भीतर दूसरी मौत से हड़कंप मच गया है।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Pauri Garhwal News: Youth died in quarantine center in pauri garhwal
Image: Youth died in quarantine center in pauri garhwal

पौड़ी गढ़वाल: पौड़ी गढ़वाल जिले में ये क्या हो रहा है? क्वारेंटाइन सेंटर में आज एक बार फिर से एक युवक की मौत हो गई। 48 घंटे के भीतर क्वारेंटाइन सेंटर में दो मौत से अफरा तफरी का माहौल है। जी हां.. जिले के क्‍वारंटाइन सेंटर में 48 घंटे के अंतराल में दूसरी मौत है। नई जानकारी के मुताबिक रविवार रात प्राथमिक स्‍कूल बिरगणा गांव में एक युवक की आज सुबह मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि युवक फरीदाबाद से आया था। युवक को रविवार देर रात क्‍वारंटाइन सेंटर में भेजा गया था। आज सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैजरों लाया गया। बताया जा रहा है कि यहां पर युवक की मौत हो गई। मौत की वजह क्या है? इसका पता लगना बाकी है। बताया जा रहा है कि युवक श्वास से संबंधित बीमारी से पीड़ित था। आपको बता दें कि इससे पहले शनिवार को रिखणिखाल में एक कवारंटाइन सेंटर में 75 साल की बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी। वह महिला अपनी बहू के साथ बुराड़ी दिल्ली से गांव आई थी और परिवार के चार सदस्‍यों के साथ क्‍वारंटाइन सेंटर में रह रही थी। जाहिर सी बात है कि दो मौत के बाद प्रशासन के हाथ पांव फूल गए हैं ।
यह भी पढ़ें - गढ़वाल ब्रेकिंग: क्वारेंटाइन सेंटर में महिला की मौत