BREAKING: उत्तराखंड में लॉकडाउन-4 की गाइड लाइन जारी…2 मिनट में पढ़ लीजिए

उत्तराखंड सरकार ने लॉकडाउन 4 के लिए गाइडलाइन जारी की है। गाइडलाइन में खास खास बातें क्या हैं, हम आपको बता रहे हैं।
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Lockdown four guideline uttarakhand: Lockdown four guideline in uttarakhand
Image: Lockdown four guideline in uttarakhand

हरिद्वार: आखिरकार जिस बात का इंतजार था, वो खत्म हो गया है। उत्तराखंड सरकार ने लॉकडाउन 4 के लिए गाइडलाइन जारी की है। गाइडलाइन में खास खास बातें क्या हैं, हम आपको बता रहे हैं।
1- हल्द्वानी, रुद्रपुर, काशीपुर, हरिद्वार, देहरादून, कोटद्वार में गाड़ियों के चलने के लिए ऑड ईवन फॉर्मूला लागू होगा।
2- सभी धार्मिक स्थानों पर भीड़ रहेगी प्रतिबंधित
3- सुबह 7:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक पुरानी व्यवस्था के तहत ही रहेगा लॉकडाउन 4
4- शाम 7:00 बजे से सुबह 7:00 बजे तक पूर्णत लॉकडाउन रहेगा।
5- मॉल सिनेमा घर बंद रहेंगे.. स्कूल बंद रहेंगे
6- अल्मोड़ा, देहरादून, नैनीताल,पौड़ी उधमसिंहनगर, उत्तरकाशी ऑरेंज जोन में शामिल।
7- बागेश्वर, चमोली, हरिद्वार, चंपावत, टिहरी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग ग्रीन जोन में शामिल।
8- ऑरेंज जोन और ग्रीन जोन में सभी दुकाने खोलने का लिया गया निर्णय।
9- दुकाने खोलने में केंद्र सरकार के द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन होगा।
10- उत्तराखंड के बड़े शहरों में ऑड इवन फार्मूले पर चलेंगे वाहन।