Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: बारिश का दौर शुरू होने के साथ ही जगह-जगह जहरीले सांप और अजगर निकलने की घटनाएं सामने आ रही हैं। जिनसे लोग डरे हुए हैं। ऐसी ही एक घटना ऊधमसिंहनगर के रुद्रपुर में देखने को मिली। जहां कबाड़ की दुकान में विशालकाय मादा अजगर के निकलने से हड़कंप मच गया। मादा अजगर ने दुकान में अंडे भी दिए हुए थे। जैसे ही ये खबर इलाके में फैली लोग अजगर को देखने के लिए मौके पर जमा होने लगे। दुकान के बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि मादा अजगर ने वहां अंडे भी दिए हुए थे। घटना तीन पानी डैम इलाके की है। जहां अशरफ नाम के शख्स की कबाड़ की दुकान है। सोमवार को अशरफ मजदूरों से ट्रॉली में कबाड़ भरवा रहे थे।