Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से ये वीडियो सामने आया है। रानीपुर मोड़ इलाके की पंचवटी कॉलोनी में एक खाली जमीन में कूड़े के ढेर में आग लग गई। इस आग की चपेट में 2 कार आ गई और धू धू कर जल उठी। इसके बाद तो लोगों में जैसे अफरा-तफरी मच गई। इस बीच लोगों ने फायर ब्रिगेड को इस बात की खबर करती है। आनन-फानन में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और बाकी कारों को आग की चपेट में आने से बचा लिया। बताया जा रहा है कि पंचवटी कॉलोनी में खाली पड़े इस भूखंड में कॉलोनी वालों की गाड़ियां खड़ी रहती हैं। यहीं भूखंड में कूड़े का ढेर भी पड़ा है..जिसने 19 मई दोपहर को आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग की लपटों की चपेट में एक कार आ गई और इसके तुरंत बाद दूसरी कार भी आग की चपेट में आ गई। बस फिर क्या था पूरी पंचवटी कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई और कॉलोनी वालों ने बाल्टियों से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। आगे देखिए वीडियो