Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
पिथौरागढ़: लॉकडाउन के दौरान प्रशासन क्वारंटाइन रखने पर बहुत जोर दे रहा है। घर की ओर रुख कर रहे प्रवासियों को होम और संस्थागत क्वारंटाइन किया जा रहा है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकांश ग्राम प्रधानों का कहना है कि प्रशासन द्वारा क्वारंटाइन सेंटरों में सुविधा मौजूद नहीं है और व्यवस्था बहुत खराब है। वह सरकार से कई बार इस क्वारंटाइन सेंटरों में सुविधा मुहैया कराने की मांग कर चुके हैं मगर प्रशासन की ओर से किसी भी प्रकार का एक्शन नहीं लिया गया। ऐसे में सभी ग्राम प्रधानों की तरह हाथ पर हाथ धरे बैठना बेरीनाग के एक गांव के ग्राम प्रधान को मुनासिब नहीं था। सरकार की ओर से किसी भी प्रकार की मदद न मिलने के बाद विकासखंड गंगोलीहाट के ग्राम प्रधान ने अपने गांव बुसैल के सभी क्वारंटाइन सेंटर को संभालने का निर्णय लिया। उनको सरकार से किसी भी प्रकार की मदद नहीं मिल रही है। वह अपने बलबूते पर ही अपने गांव के 4 क्वारंटाइन सेंटर संभाल रहे हैं। एक ओर जहां अधिकांश गांव के प्रधान केवल शिकायत कर रहे हैं वहीं गंगोलीहाट के ग्राम प्रधान मेहनत और लगन से बिना किसी मदद के अकेले ही गांव के 4 क्वारंटाइन सेंटर संभाल रहे हैं।