गढ़वाल से दुखद खबर...नहीं रहे पूर्व विधायक बृजमोहन कोटवाल

वरिष्ठ बीजेपी नेता और पूर्व विधायक बृजमोहन कोटवाल का निधन हो गया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक बृजमोहन कोटवाल की तबीयत आज सुबह अचानक बिगड़ गई।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
brij mohan kotwal: Former mla brij mohan kotwal died
Image: Former mla brij mohan kotwal died

पौड़ी गढ़वाल: पौड़ी गढ़वाल से एक दुखद खबर सामने आ रही है। इस खबर के बाद पौड़ी गढ़वाल में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि वरिष्ठ बीजेपी नेता और पूर्व विधायक श्रीनगर बृजमोहन कोटवाल का निधन हो गया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक बृजमोहन कोटवाल की तबीयत आज सुबह अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें हार्ट अटैक आया और इस वजह से उनकी मृत्यु हो गई। बृजमोहन कोटवाल साल 2007 में श्रीनगर विधानसभा से विधानसभा चुनाव जीते थे। उन्होंने बीजेपी के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीता था। कुछ दिन पहले ही बृजमोहन कोटवाल लें कोर्ट ब्लाक के कई गांव में जरूरतमंदों तक आवश्यक सामग्री वितरित की थी। पौड़ी गढ़वाल में उनके निधन के बाद शोक की लहर है।