Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
पिथौरागढ़: कोरोना वायरस और लॉकडाउन के बीच पहाड़ की बुजुर्ग दादी मांएं इंसानियत और सेवा की मिसाल बनकर उभरी हैं। आज हम आपको पिथौरागढ़ से आई एक ऐसी खबर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके चेहरे पर मुस्कान ला देगी। पिथौरागढ़ की रहने वाली एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला कोरोना महामारी के इस दौर में सेवा की मिसाल बनकर उभरी हैं। इनका नाम सरू देवी है। 70 साल की सरू देवी पिथौरागढ़ के लेलु गांव में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने पीएम केयर्स फंड में 40 हजार की धनराशि दान की। सरू देवी के दान को पैसों से कतई नहीं तोला जा सकता, क्योंकि इस दान के पीछे उनकी जो भावना रही है वो अनमोल है। इस सेवाभाव का कोई मोल नहीं लगाया जा सकता।