Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: श्रीनगर- कीर्तिनगर के मंगूस चौरास गांव में एक दिल दहला देने वाले मामले का खुलासा हुआ। दो दोस्तों के बीच आपसी झगड़ा इस कदर बढ़ा कि गुस्से में तिलमिलाए एक दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। पूछताछ पर पता चला कि झगड़े के दौरान दोनों दोस्त शराब के नशे में धुत्त हो रखे थे। जिसके बाद उन दोनों में बहस छिड़ गई और एक दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त को गुस्से में धक्का मारकर नदी में गिरा दिया। मृत युवक की पहचान 27 वर्षीय नवीन रावत के रूप में हुई है, वहीं हत्यारे दोस्त की पहचान मोहित के रूप में हुई है। नवीन अपनी बीवी और माता-पिता के साथ रहता था। वह बीती 8 मई से गुमशुदा चल रहा था, जिसके बाद उसके परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। नवीन का शव पुलिस को हाल ही में देवप्रयाग के पास महादेव चट्टी मिला। पुलिस ने जब गहराई से मामले की जांच करी तब पता लगा कि हत्यारा और कोई नहीं बल्कि नवीन का ही जिगरी दोस्त मोहित था जिसने नशे में धुत्त होकर दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। नवीन की मृत्यु के बाद से ही नवीन के घर में कोहराम मचा हुआ है।