Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
हल्द्वानी: उत्तराखंड में लॉकडाउन के तीसरे चरण के बाद से ही प्रवासियों की आवाजाही शुरू हो गई है। सरकार की उत्तराखंड प्रवासियों को वापस उत्तराखंड लाने की पहल भी शुरू हो चुकी है। त्रिवेन्द्र सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए लिंक और नंबर पर अब तक लाखों आवेदन आ चुके हैं जिसके बाद 5 मई से प्रवासियों को वापस लाने की शुरुआत हुई। इस बीच सोशल मीडिया का गलत फायदा उठा कर बस व ट्रेन संचालन की अफवाह उड़ रही हैं। इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है दिल्ली में फंसे उत्तराखंड के बन्धुओं को। दिल्ली में फंसे उत्तराखंड के निवासी समेत अन्य राज्यों के लोग भारी संख्या में आनंद विहार बस स्टैंड पर इक्कट्ठा हो रहे हैं। आनंद विहार पर सोशल डिस्टेन्सिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। परिस्थितियां आउट ऑफ कंट्रोल हो जाने के बाद खुद दिल्ली पुलिस को इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट करनी पड़ी कि दिल्ली से उत्तराखंड और अन्य राज्यों के लिए कोई बस नहीं जा रही है। आगे देखइए ट्वीट