Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध अभिनेता जयपाल नेगी का आज सुबह आकस्मिक निधन हो गया है। " पुष्पा छोरी पौड़ी खाल की" फेम जयपाल नेगी ने आज सुबह दिल्ली में अपनी आखिरी सांसे लीं। यह साल उत्तराखंड के ऊपर बेहद भारी साबित हुआ है। हमने दो महीनों के अन्तराल में अपने दो दिग्गज कलाकारों को खो दिया है। इससे पहले ' पुष्पा छोरी पौड़ी खाल की " की अभिनेत्री रीना रावत की मौत की खबर से उत्तराखंड निवासी उबर ही रहे थे कि आज जयपाल नेगी की खबर ने लोगों के दिलों को तोड़ दिया है। उत्तराखंड में एक के बाद एक ऐसे युवा कलाकारों का दुनिया को अलविदा कहना उत्तराखंड सिनेमा जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है। जयपाल नेगी ने उत्तराखंड के कई सुपरहिट गानों में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता है। उनका हमेशा से ही रंगमंच और नाटक की तरफ आकर्षण था जो कि उनके अभिनय में साफ झलकता था। उनका इस तरह से जाना किसी को मंजूर नहीं है। समस्त उत्तराखंड इस समय शोक के डूबा हुआ है।