Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून...उत्तराखंड की राजधानी। कोरोना संक्रमण का पहला केस इसी शहर में मिला था। आज यहां कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 76 हो गया है, लेकिन लोग अब भी ना तो लॉकडाउन को लेकर गंभीर हैं और ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। सोमवार को डीआईजी अरुण मोहन जोशी खुद शहर की सड़कों पर उतरे तो बाजार का नजारा देख वो भी हैरान रह गए। डीआईजी ने खुद देखा कि किस तरह शहर के दुकानदार सरकार और पुलिस की हर कोशिश को नाकामयाब करने में जुटे हैं। डीआईजी अरुण मोहन जोशी पहले देहरादून घंटाघर क्षेत्र में पहुंचे। जहां उन्होंने देखा कि दुकानदार ना तो मास्क का इस्तेमाल कर रहे थे और ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का। ग्राहक भी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते नजर आए। इस लापरवाही से गुस्साए डीआईजी ने तुरंत धारा चौका इंचार्ज को फोन कर उनकी क्लास लगा दी।