Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
हरिद्वार: कोरोना संक्रमण और मौसम की बेरहमी के बाद उत्तराखंड पर एक और संकट मंडरा रहा है। हमारे पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में टिड्डी दलों ने दस्तक दे दी है। दल के आगे का रूख हवा पर आधारित हैं। दल में 60 लाख से एक करोड़ के बीच टिड्डियां हो सकती हैं। कृषि विभाग के अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार को जो टिड्डी दल जयपुर शहर के ऊपर से गुजरा है वह करीब 3 किलोमीटर लम्बा और करीब डेढ़ से 2 किलोमीटर चौड़ा था. यानी करोड़ों की संख्या में टिड्डियां इस दल में शामिल थीं। उत्तराखंड के जिलों को भी उत्तर प्रदेश की तरह टिड्डी दलों के खतरे का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए प्रदेश सरकार बचाव के इंतजाम करने में जुटी है। जागरण की खबर के मुताबिक कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने विभागीय अधिकारियों को अलर्ट जारी करने के निर्देश दिए हैं। मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कीटों के समूह ने खेतों में भारी तबाही मचाई। अब कीटों का समूह उत्तर प्रदेश की तरफ रुख कर चुका है। उत्तराखंड के कई जिले क्योंकि यूपी से सटे हैं, इसलिए संकट यहां भी मंडरा रहा है।