Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
देहरादून: लॉकडाउन के चौथे फेज में लोगों को कई तरह की राहतें दी जा रही हैं। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया है। अब राज्य के भीतर एक जिले से दूसरे जिले की यात्रा की जा सकती है, इसके लिए ई-पास बनवाने की जरूरत भी नहीं है। हां यात्रा करते वक्त एक बात का ध्यान रखना होगा। एक जिले से दूसरे जिले तक आवाजाही सिर्फ सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक ही की जा सकती है। शाम 4 बजे के बाद आवाजाही समेत हर तरह की गतिविधियां बंद रहेंगी। राज्य के जिलों में बिना पास के आवाजाही की अनुमति मिलने से आम लोगों के साथ-साथ सरकारी दफ्तरों में काम कर रहे कर्मचारी भी राहत महसूस करेंगे। बता दें कि लॉकडाउन के चौथे फेज में परिवहन सेवाओं के संचालन में छूट मिलने लगी है, लेकिन इसे लेकर अब भी कई तरह के कंफ्यूजन बरकरार हैं।