Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: लॉकडाउन के दौरान मनुष्यों की आवाजाही जब से रुकी है तबसे गांव में रहने वाले लोगों की परेशानियां बढ़ रखी है। कामकाज करते वक्त भी जंगली जानवरों के हमले का खतरा रहता है। जंगली भालू भी बेखौफ सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं और लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। सड़कों पर पसरे सन्नाटे को देख कर उनकी हिम्मत अब बढ़ने लगी है। वह लोगों के ऊपर दिन-दहाड़े लोगों के ऊपर हमला करने लगे हैं। ऐसी ही एक खतरनाक घटना पौड़ी जिले की लैंसडाउन तहसील के पैन्यूली गांव से आ रही है। पौड़ी जिले की लैंसडाउन तहसील के पैन्यूली गांव में भालू के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई। हमले के दौरान व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ बकरियां चराने गया हुआ था। तभी घात लगाए बैठे भालू ने उस पर हमला कर दिया. भालू के हमले में ये व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पत्नी के शोर मचाने पर भीड़ इकट्ठा हो गई। इसके बाद गांव में कोहराम मच गया और व्यक्ति की अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। आगे पढ़िए