Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
उत्तरकाशी: कोरोना संकट से जूझ रहे उत्तराखंड में बाहर से लौट रहे प्रवासियों के लिए फेसेलिटी क्वारेंटीन में रहना अनिवार्य कर दिया गया है। यहां कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। कुछ मामलों में संस्थागत क्वारेंटीन पर होने वाला खर्चा प्रवासियों को खुद उठाना पड़ रहा है। इन्हीं सब वजहों के चलते अब प्रवासी उत्तराखंड लौटने से डरने लगे हैं। प्रवासियों के डर की एक बड़ी वजह कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले भी हैं। शुक्रवार को प्रदेश में 208 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इन्हें मिलाकर प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 716 हो गया है। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का पहला केस 15 मार्च को आया था। 3 मई तक कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 61 था। तब लगा था कि हम कोरोना को आसानी से हरा देंगे। लोग भी लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे थे, लेकिन लॉकडाउन-03 में जैसे ही प्रवासियों की राज्य में वापसी हुई। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से उछाल आया।