उत्तराखंड के CM समेत पूरी कैबिनेट होगी क्वारेंटाइन..4 मंत्री रहे भाग्यशाली!

इस वक्त उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण के आंकड़े 1000 के पार चले गए हैं। इस बीच सबसे बड़ी खबर यह है कि उत्तराखंड कैबिनेट क्वॉरेंटाइन होगी।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Trivendra Cabinet Quarantine: Trivendra cabinet to quarantine
Image: Trivendra cabinet to quarantine

उत्तरकाशी: उत्तराखंड की सरकार पर भी कोरोनावायरस का खतरा मंडरा है क्या यह तो शायद किसी ने सोचा नहीं था। लेकिन सच यही है। कैबिनेट मंत्री की पत्नी कोरोनावायरस संक्रमित हुई और उसके बाद खुद कैबिनेट मंत्री भी पॉजिटिव पाए गए। चिंता तो तब बढ़ गई जब खबर सामने आई कि कैबिनेट मंत्री ने न सिर्फ कैबिनेट मीटिंग अटेंड की थी, बल्कि न जाने कितने लोगों से भी मिले थे। उत्तराखंड के राजनीतिक हलकों से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर यह है कि सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत पूरी की पूरी कैबिनेट क्वॉरेंटाइन होगी। हालांकि इसमें दो कैबिनेट मंत्री और दो राज्य मंत्री आज खुद को भाग्यशाली समझ रहे होंगे। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे समेत दो राज्य मंत्रियों को क्वॉरेंटाइन नहीं किया जाएगा हम। यानी 2 कैबिनेट मंत्रियों और 2 राज्य मंत्रियों को क्वारेंटाइन के झंझट से मुक्ति मिली है। उत्तराखंड सरकार के प्रवक्ता मदन कौशिक ने इस बात की पुष्टि की है। इस वक्त उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण के आंकड़े 1000 के पार चले गए हैं। इस बीच सबसे बड़ी खबर यह है कि उत्तराखंड कैबिनेट क्वॉरेंटाइन होगी। आगे देखिए उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण के आंकड़े

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड की राजनीति में हड़कंप, पूरी कैबिनेट होगी क्वारेंटाइन..मीटिंग में थे सतपाल महाराज
उत्तराखंड में कोरोनावायरस के 1030 मामले..
अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 45
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 16
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 11
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 08
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 211
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 66
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 456
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 34
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस - 21
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 6
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 74
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 62
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 20