Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड से एक बड़ी खबर आ रही है मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, सुबोध उनियाल और हरक सिंह रावत ने सेल्फ क्वॉरेंटाइन में जाने का फैसला लिया है। आपको बता दें कि उत्तराखंड के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज उनके परिवार और कई लोगों में कोरोनावायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है।आपको यह भी पता होगा की 2 दिन पहले सतपाल महाराज कैबिनेट मीटिंग में भी शामिल हो गए थे। ऐसे में कोरोनावायरस संक्रमण के खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत तीन कैबिनेट मंत्री सेल्फ क्वारेंटाइन में चले गए हैं। एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने ही इस बात की पुष्टि भी कर दी है बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने फिलहाल एहतियात के तौर पर सभी बैठक निरस्त की हैं। उधर सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी का कहना है कि आईसीएमआर की ओर से जारी की गई गाइडलाइन में संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वाले लोगों की ट्रेसिंग की दो कैटेगरी तय की गई है। यह कैटेगरी हाई रिस्क और लो रिस्क कैटेगरी है। आगे पढ़िए