Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
नैनीताल: लॉकडाउन के 4 चरणों के बाद अब अनलॉक 1 की शुरुआत हो चुकी है। इस फेस में छूट अधिक मिलेंगी। बता दें कि पुराने नियम कानूनों में भी थोड़ी फेरबदल की गई है। रेड जोन इलाकों में भी थोड़ी छूट मिल रही है। नैनीताल जिला भी रेड जोन घोषित हो गया है और वहां भी पुराने नियम कानूनों में बदलाव किया गया है। ऐसे में शादी समारोह आयोजित करने से पहले भी कई नियम और शर्तें माननी पड़ेंगी। पहले भी लॉकडाउन के दौरान उत्तराखंड में कई बार शादियां संपन्न हुई हैं जिसमें सभी ने लॉकडाउन की सभी शर्तों का पालन किया, मगर सोमवार को रेड जोन घोषित हो चुके नैनीताल में पहली अनोखी बारात निकली। अनोखी इसलिये क्योंकि बारात में न तो शोर-शराबा था और न ही किसी प्रकार की आतिशबाजी। बेहद ही सरल तरीके से रीति-रिवाज के साथ शादी संपन्न हुई।