Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
नैनीताल: कुछ महीने पहले एक फिल्म रिलीज हुई थी ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’। हीरो थे आयुष्मान खुराना और जितेंद्र कुमार...दो युवकों के समलैंगिक रिश्तों पर बनी इस फिल्म के आखिर में हीरो अपने पिता से एक डॉयलॉग कहता है ‘प्यार का कोई जेंडर नहीं होता’। बात सही भी है, लोग इसे मानते भी हैं, पर ये क्रांति कोई अपने घर में नहीं चाहता। फिल्म की बात हम इसलिए कर रहे हैं क्योंकि ऐसा ही एक मामला अपने नैनीताल जिले में सामने आया है। जहां समलैंगिक बेटे ने पिता पर उसकी इच्छा के खिलाफ जबरन शादी कराने का आरोप लगाया है। आरोप लगाने वाला लड़का नाबालिग है। उम्र है 16 साल, लेकिन वो अपनी पहचान अच्छी तरह जानता है। पुलिस को दी गई शिकायत में किशोर ने कहा कि वो समलैंगिक है। इस बात का पता जब उसके परिजनों को लगा तो पिता ने उसकी जबरन शादी करा दी।