Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
नैनीताल: एक आम 28 वर्षीय युवक के बारे में अगर आप सोचेंगे तो आप एक ऐसे युवक की।कल्पना करेंगे जो गांव से दूर किसी शहर में कम्प्यूटर के सामने बैठ कर कॉरपोरेट जॉब कर रहा है और जीवन व्यापन कर रहा है। मगर हम आपसे ये कहें कि उत्तराखंड के भीमताल में एक 28 वर्ष का किसान है जो गांव में खेती कर रहा है, पसीना बहा रहा है और जिसने आज खेती के बलबूते पर एक बड़ी कंपनी खोल ली है, तो क्या आप यकीन करेंगे? अगर नहीं, तो यक़ीन कर लीजिए क्योंकी राज्य समीक्षा आपके समक्ष एक ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी लेकर आया है। इस खबर को पढ़ने के बाद बहुत लोगों की गलतफहमियां खत्म होंगी। लोग यह वहम पाल कर बैठे हैं कि खेती में इनकम जनरेट नहीं होती है। यह पूर्णतः गलत है। आप सही स्ट्रैटिजी और बुलंद हौसलों के साथ किसानी करेंगे तो आपको गजब का फायदा होगा। आज हम बात कर रहे हैं 28 वर्षीय लोकेश वर्मा की जो भीमताल के चांफी गांव में रहते हैं। मात्र 5000 उधार लेकर से अपने खेती के व्यवसाय की शुरुआत करने वाले लोकेश वर्मा आज देश के कई हिस्सों में अपने उगाए उत्पादों की सप्लाई कर रहे हैं। यहां तक कि उन्होंने लोकेश एग्रो नामक खुद की कंपनी भी बनाई है। उनकी कंपनी में फिलहाल 10 लोगों का स्टाफ है जो मिलकर 71 उत्पादों की मार्केटिंग करती है। आइये आपको बताते हैं कि कैसे लोकेश वर्मा ने यह कंपनी खोली और उनको क्या-क्या मुसीबतों का सामना करना पड़ा।