नैनीताल: गांवों में जंगली जानवरों का खौफ बढ़ता ही नजर आ रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में गुलदार का भी खूब दबदबा है। वह न केवल बेखौफ खुले आम घूमते नजर आ रहे हैं यहां तक कि वो दिन-दहाड़े लोगों के ऊपर जानलेवा हमला भी कर रहे हैं। गुलदार ने कई लोगों को अपनी चपेट में लेकर मौत के घाट उतारा है। ऐसा ही कुछ उत्तराखंड के रामनगर में भी देखने को मिला। घटना रामनगर के वन प्रभाग की बैलपड़ाव रेंज के अंतर्गत आने वाले ग्राम मदनवैल की है। वहां गुलदार ने एक 16 साल की बच्ची को अपना निवाला बना लिया। बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से ही गांव में बुरी तरह कोहराम मचा हुआ है। बालिका के परिजनों के आंसू थम नहीं रहे हैं। चलिए आपको पूरी घटना से अवगत कराते हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जंगल से सटे हुए मदनवैल गांव में कुछ ही दिनों पहले हादसे का शिकार हुई ममता (पुत्री जीवन लाल ) अपनी कुछ सहेलियों के साथ नहर में कपड़े धो रही थी कि तभी वहां खूंखार गुलदार आ धमका। आगे पढ़िए