Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: केरल में एक गर्भवती हथिनी के मारे जाने की खबर से लोग गुस्से में हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस घटना पर दुख जता रहे है, साथ ही आक्रोश भी...इन सबके बीच पशुओं के साथ होने वाली क्रूरता की एक खबर देहरादून से आ रही है। आरोप है कि यहां एक शख्स ने घर में घुसे डॉगी को धारदार हथियार से काट डाला। इस मामले में एक युवती ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। थाना विकासनगर में IPC और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त मदन पाल को गिरफ्तार कर लिया है। घटना विकासनगर की है। जहां बाजार चौकी क्षेत्र के अंतर्गत सिंगरा कॉलोनी में एक वकील के घर में गलती से घुसे डॉगी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। इस संबंध में कॉलोनी की रहने वाली एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर वकील के खिलाफ केस दर्ज कराया है। केस करने वाली युवती का नाम सोनिया बजाज है। वो सिंगरा कॉलोनी में रहती है। आगे पढ़िए