गैरसैण को उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाना ऐतिहासिक निर्णय: नरेश बंसल

बीजेपी के वरिष्ठ नेता नरेश बंसल ने गैंरसैण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने पर खुशी व्यक्त की है।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Gairsain Uttarakhand: Bjp leader naresh bansal on gairsain
Image: Bjp leader naresh bansal on gairsain

हरिद्वार: उत्तराखंड बीजेपी के वरिष्ठ नेता और बीस सूत्रीय कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष नरेश बंसल ने राज्यपाल बेबी रानी मौर्य जी द्वारा गैरसैण को उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने पर सहर्ष स्वीकृति प्रदान करने पर समस्त राज्य वासियों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का भी समस्त उत्तराखंड वासियों की ओर से इस एतिहासिक निर्णय के लिए कोटि-कोटि आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र मे प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में और प्रदेश मे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने जो कहा वो किया है। नरेश बंसल ने कहा कि जन भावनाओं का सम्मान करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने यह राज्य दिया था जिसे संवारने का काम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किया जा रहा है। नरेश बंसल ने कहा कि प्रदेश मे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ये कार्य कर एक बार फिर बता दिया है की भाजपा ही उत्तराखंड की जनता की सच्ची हितैषी है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता नरेश बंसल ने महामहिम राज्यपाल जी का स्वीकृति प्रदान करने हेतु धन्यवाद किया है एवं माननीय मुख्यमंत्री को साधुवाद दिया है।