Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
नैनीताल: पहाड़ की जिंदगी, पहाड़ जैसी कठिन है। एक के बाद एक समस्याएं मुंह बाये खड़ी रहती हैं। कोरोना की वजह से गांवों में पहले ही सन्नाटा पसरा है। लोगों का रोजगार छूट गया है तो वहीं जंगली जानवरों के चलते कोढ़ में खाज जैसी स्थिति बनी हुई है। पहाड़ में गुलदार का आतंक चरम पर है। लॉकडाउन के दौरान पसरे सन्नाटे की वजह से मवेशियों और इंसानों पर गुलदार के हमले की घटनाएं बढ़ गई हैं। ताजा मामला नैनीताल जिले का है। जहां जलाल गांव में एक गौशाला में घुसे गुलदार ने 80 से ज्यादा बकरियां मार दीं। घटना के बारे में जब ग्रामीणों ने सुना तो उनके होश उड़ गए। बाद में ग्रामीण किसी तरह हिम्मत जुटाकर मौके पर पहुंचे और शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद गुलदार वहां से जंगल की तरफ भाग गया। जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात ग्रामीण अपने घरों में सो रहे थे। आगे पढ़िए