Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
श्रीनगर गढ़वाल: पर्यटन के क्षेत्र में उत्तराखंड ने काफी विकास किया है। अब मरीन ड्राइव का एक और ग्रैंड प्रोजेक्ट के साथ श्रीनगर बिल्कुल तैयार है। अब आप उत्तराखंड में ही मरीन ड्राइव का मजा ले सकते हैं। मरीन ड्राइव में सैर करने के लिए अब मुंबई जाने की बिल्कुल जरूरत नहीं है क्योंकि श्रीनगर में ही आप के लिए सरकार अब मरीन ड्राइव बनाने जा रही है। श्रीनगर में अलकनंदा नदी के किनारे बनने जा रहे मरीन ड्राइव के विषय में आज एक अहम बैठक की गई। जी हां, बता दें कि आज सहकारिता, उच्च शिक्षा, दुग्ध विकास एवं प्रोटोकॉल राज्य मंत्री डॉक्टर धन रावत ने विधानसभा स्थित कार्यालय में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर गढ़वाल में मरीन ड्राइव के निर्माण हेतु डीपीआर तैयार की जाएगी। डीपीआर के तैयार होते ही इस प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू हो जाएगा। आपको पता ही होगा कि अप्रैल के अंतिम हफ्ते से इस मरीन ड्राइव के निर्माण हेतु तैयारी चल रही थी। इस मरीन ड्राइव के बनने के साथ ही लोगों के लिए यह एक आकर्षक टूरिस्ट स्पॉट बनकर सामने आएगा। चलिए श्रीनगर में बनने वाले इस प्रोजेक्ट की खास बातें आपको बताते हैं।