उत्तराखंड में गजब हो गया..बीच मंडप से दूल्हे को उठा ले गई पुलिस..सन्न रह गए बाराती

पीड़ित का आरोप है कि बड़े भाई की मौत के बाद देवर उसका शारीरिक शोषण करने लगा। विरोध करने पर उसे शादी का झांसा दिया। बुधवार को युवक किसी और से शादी रचा रहा था, तभी पुलिस उसे पकड़ कर ले गई...आगे पढ़िए पूरी खबर
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Haldwani News: Police arrested groom in Haldwani
Image: Police arrested groom in Haldwani

हल्द्वानी: हल्द्वानी में गजब हो गया। यहां ऐन शादी के वक्त पुलिस दूल्हे को मंडप से उठाकर ले गई। दूल्हे पर दुष्कर्म का आरोप है। शिकायत दर्ज कराने वाली युवती दूल्हे की भाभी है। हैरान कर देने वाली ये घटना बनभूलपुरा इलाके की है। जहां युवक पर शादी का झांसा देकर अपनी भाभी से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। बुधवार को आरोपी युवक किसी और लड़की से शादी रचाने की फिराक में था, लेकिन ऐन वक्त पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शादी रुकवा कर दूल्हे को गिरफ्तार कर साथ ले गई। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उसकी शादी 5 साल पहले ऊधमसिंहनगर के किच्छा में हुई थी। पति बीमार रहता था। एक साल पहले पति की मौत हो गई। जिसके बाद महिला अपने दो बच्चों के साथ ससुराल में ही रह रही थी। पिछले साल दशहरे के दिन युवती के देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - श्रीनगर गढ़वाल में बनेगा पहला मरीन ड्राइव, जल्द शुरु होने वाला है काम
युवती ने इसकी शिकायत सास-ससुर से की तो उन्होंने कहा कि वो देवर संग उसकी शादी करा देंगे। परिवार की इज्जत के बारे में सोचकर युवती चुप रह गई। इसी का फायदा उठाकर देवर उसका शारीरिक शोषण करने लगा। बाद में युवक शादी के वादे से मुकर गया। 20 मई को युवक ने अपने मां-पिता के साथ मिलकर पीड़ित को पीटा और घर से बाहर निकाल दिया। बुधवार को आरोपी युवक किसी दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा था। इस बात का पता चलते पीड़ित ने बनभूलपुरा थाने में देवर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। बुधवार को आरोपी युवक शादी के मंडप में बैठा था, शादी की रस्में चल रहीं थीं, कि तभी पुलिस मौके पर पहुंच गई और ऊधमसिंहनगर के किच्छा से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।