Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: इस साल सितंबर के अंत तक टिहरी जिले को एक नया तोहफा मिलने वाला है। यह तोहफा 2 लाख से अधिक लोगों को फायदा पहुंचाएगा। सितंबर के अंत तक टिहरी जिले का डोबरा-चांठी पुल तैयार हो जाएगा। फिलहाल पुल पर यूटिलिटी वाहन चलने लगे हैं। बता दे कि पुल का निर्माण कार्य पूरा होने वाला है और यह उम्मीद है कि सितंबर के अंत तक यह पुल आम जनता के इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाएगा। आश्चर्य की बात यह है कि इस पुल का निर्माण 2005 से शुरू हुआ था। तकरीबन 15 सालों के बाद यह पुल आखिरकार सितंबर के अंत तक बन जाएगा। 15 सालों में पुल के निर्माण के दौरान कई तकनीकी खामियों के चलते इसका निर्माण कार्य समय से पूरा नहीं हो पाया है। 15 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार जनता के बीच खुशी की लहर है। प्रताप नगर की जनता भी पुल के बनने को लेकर काफी बेताब है। ऐसा इसलिए कि प्रतापनगर से टिहरी तक पहुंचने के लिए वर्तमान में 5-6 घंटे लगते हैं मगर पुल के जरिए वर्तमान में डेढ़ से 2 घंटे में ही प्रतापनगर से टिहरी पहुंचा जा सकेगा। पुल के निर्माण को लेकर प्रतापनगर की जनता ने जिला प्रशासन के ऊपर काफी प्रेशर दिया था जिसके बाद पुल के कार्य में काफी तेजी आई है। प्रतापनगर की जनता बहुत खुश है और उनका कहना है कोई के आवागमन शुरू होने देखने को बेताब है।